फरीदपुर, बरेली। हिंदी दिवस के उपलक्ष में नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के संचालक अमित सिंह के आवास ओम रेजीडेसी कॉलोनी फरीदपुर में हिंदी सभा का आयोजन किया गया इसमें हिंदी का महत्व और हिंदी के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर चर्चा की गई। नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी सभा में नगर के संस्कृत भाषा के आचार्य अवनीश, अशोक पुजारी आचार्य अरुण मिश्रा एवं हिंदी विषय के शिक्षक अशोक शर्मा शिक्षक नन्हे बाबू एवं अन्य शिक्षको को पटका पहनाकर सुंदरकांड की पुस्तके भेंट करके सम्मानित किया गया कार्यक्रम में
ग्रुप के सदस्यों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने अपने विचार व्यक्त किये एवं आचार्य अवनीश ने संस्कृत भाषा मे शिव रुद्रस्टक एवं राम रक्षा स्त्रोत संस्कृत के श्लोक सुनाये हिंदी भाषा के शिक्षक अशोक शर्मा नन्हे बाबू ने हिंदी कविता सुनकर हिंदी भाषा के महत्व को बतलाया सी ए एस इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता श्री कैलाश बिहारी ने हिंदी भाषा के महत्व के इतिहास बताया और पूर्व प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने अमेरिका के द्वारा हिंदी को बढ़ावा देने की बात बताई। ग्रुप के संचालक अमित सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक हिंदी भाषा को बोलने लिखने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया का धन्यवाद व्यक्त किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आज हिंदी
विश्व तक पहुंच रही है विश्व के
लोग हिंदी को पसंद कर रहे हैं ग्रुप के सयोजक एवं प्रवक्ता धर्मेश शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक के नगर संघ चालक ब्राह्मेद्र मिश्रा ने भी हिंदी का महत्व बताया। नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के सदस्यो ने सरकार से अपील की कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी भाषा
और संस्कृत भाषा का विकल्प होना चाहिए जिससे हिंदी भाषा रोजगार का माध्यम बन सके कार्यक्रम में ग्रुप के संरक्षक दीपक सक्सेना कैलाश बिहारी, ब्रहोंद्र मिश्रा धर्मेश शर्मा संजीव जायसवाल पर्वत सिंह बेनीराम हृदयेश तोमर विनय सक्सेना अरुण मिश्रा आदि सदस्य उपस्थित रहे।